फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ASI sold seized opium to a drug smuggler

Haryana: ASI ने नशा तस्कर को बेची पकड़ी हुई अफीम, पुलिस विभाग की कड़ी कार्रवाई; आरोपी ड्यूटी से बर्खास्त

Mon, 15 Jun 2026 09:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

पकड़े गए नशा तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने ये अफीम पुलिसकर्मी से खरीदी है जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
ASI sold seized opium to a drug smuggler
पुलिसकर्मी नौकरी से बर्खास्त - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कुछ मात्रा में अफीम नशा तस्कर को बेच दी। एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि इस मामले में डिंग थाने में तैनात आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सिरसा के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद एसपी दीपक सहारण ने डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को जिला पुलिस का वेलफेयर इंचार्ज बना दिया। उनकी जगह डबवाली से सिरसा आए एसआई जयदेव को डिंग थाना का नया प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी को सदर थाना सिरसा का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


इस तरह पकड़ा गया पुलिसकर्मी
एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि 10 जून को सिरसा पुलिस ने ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम पकड़ी थी। मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई थी। 12 जून को फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भट्टू थाना क्षेत्र में शमशेर सिंह नाम के नशा तस्कर को 57 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि उक्त अफीम वह एएसआई रणबीर सिंह से लेकर आया था।

विज्ञापन

चोरी किए सैंपल
रणबीर सिंह ने 10 जून को बरामद अफीम से कुछ मात्रा में अफीम कोर्ट में सैंपल भरवाने के दौरान चोरी कर ली और उसे शमशेर सिंह को बेच दिया। एएसआई रणबीर सिंह हिसार के गांव दाहिमा का निवासी है। उसका कुछ माह पहले जिला हांसी से सिरसा तबादला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed