फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ASI's son crushed by tractor, death

एएसआई का बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Mon, 21 Apr 2014 12:20 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 21 Apr 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
 शहर से सटे पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब के गांव किलियांवाली के नजदीक रविवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिरसा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


 रविवार दोपहर एक बजे गांव किलियांवाली स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने बाइक सवार तीन युवक गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे। ट्राली से टकराकर बाइक स्लिप हो गई। दो युवक एक ओर जा गिरे, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्राली के बीच में जा गिरा।
विज्ञापन


 गेहूं से लदी ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एंबुलेंस ने घायल युवकों को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान जिला मुक्तसर साहिब के थाना कोटभाई में तैनात एएसआई गुरदीप सिंह के बेटे लवदीप (18) निवासी गांव लौहारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लवदीप 12वीं कक्षा का छात्र था। दूसरे घायलों की पहचान गांव गुरुसर (गिदड़बाहा) निवासी सर्वजीत (17) और लौहारा के ही लवदीप (12) के रूप में हुई है। लवदीप सातवीं और सर्वजीत 11वीं का छात्र है। लवदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है।


गांव लौहारा के एक युवक की शादी मंडी किलियांवाली के मालवा रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में रविवार को रखी हुई थी। उपरोक्त तीनों युवक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed