फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Art, literature and service work bring awareness in the society: Keshav Sharma

कला, साहित्य और सेवा कार्यों से समाज में जागरूकता आती है : केशव शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Art, literature and service work bring awareness in the society: Keshav Sharma
सिरसा।शहर के सूरतगढ़िया बाजार के साथ लगती गली की फोटो।
डबवाली। वरच्युस क्लब इंडिया की ओर से सांस्कृतिक प्रकल्प कला कुंज के अंतर्गत गायन, कविता एवं शायरी की महफिल कला कुंज का आयोजन मंगलवार को वरच्युस भवन में किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने कहा कि कला, साहित्य और सेवा कार्यों से ही समाज में जागरूकता आती है और जीवन दर्शन का अनुभव होता है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर चलते हुए वरच्युस परिवार लगातार मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। गायक जसदीप ने राग पहाड़ी आधारित गीत प्रस्तुत किए। छोटी बच्ची हरहुनर ने अपनी मधुर आवाज में दिल है छोटा सा गीत सुनाया। सोनू सिंह ने तू विदा होया ते... गीत सुनाकर शिव कुमार बटालवी की यादों को ताजा किया।
विज्ञापन

कशिश ने सुन चरखे दी मीठी मीठी घूंक.. गीत सुनाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। अमृतपाल सिंह ने देखदे ही सार तैनू सांह रुक जांदे ने.. गीत सुनाया। इस मौके पर क्लब पदाधिकारी सोनू बजाज ने व्यंग्यात्मक शायरी प्रस्तुत की, जबकि परमजीत कोचर ने मां पर आधारित रचना सुनाई। डॉ. बीरचंद ने सामाजिक नैतिकता पर कविता प्रस्तुत की और कृष्ण वर्मा ने कर चले हम फिदा... गीत गाकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी संजीव शाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 बच्चों को बूट और जुराबें वितरित
कार्यक्रम के बाद वरच्युस क्लब सदस्यों ने कबीर बस्ती में चल रही इवनिंग क्लासेज में पहुंचकर लगभग 80 बच्चों को बूट और जुराबें वितरित कीं। इस दौरान क्लब सचिव नरेश शर्मा ने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान के प्रति प्रेरित किया। इवनिंग क्लासेज के संचालक अभिषेक बिश्नोई ने क्लब का धन्यवाद किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन तरसेम गर्ग एवं संतोष शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी मानवता और कौशल विकास से जुड़े प्रकल्प जारी रहेंगे, ताकि बच्चे शिक्षा के साथ रोजगार अवसरों से भी जुड़ सकें। इस अवसर पर प्रधान हरदेव गोरखी, मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed