फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Army Selection, Army Run, 1600 Meter Run, record manage

सेना भर्ती : 1600 मीटर दौड़ में सिरसा के नरेश और मोहन का कमाल

Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Army Selection, Army Run, 1600 Meter Run, record manage
सेना भ्‍ार्ती - फोटो : Bureau

महाबीर स्टेडियम में सेना भर्ती में शामिल हुए दो युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ को तय समय से करीब डेढ़ मिनट पहले ही पार कर सेना अधिकारियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सिरसा के गांव रंधावा के नरेश कुमार ने 4 मिनट 38 सेकेंड में और हरनियावाली गांव के मोहन लाल ने 4 मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पार किया, जबकि दौड़ पार करने का समय 5 मिनट 48 सेेकेंड है।

विज्ञापन


इन दोनों के प्रदर्शन से खुश होकर सेना रिक्रूटमेंट निदेशक आर रंजन ने इनाम स्वरूप टी-शर्ट भेंट की। दोनों युवाओं ने बताया कि उनके पिता खेती का काम करते हैं, वे दोनों सुबह-शाम गांव में दौड़ का अभ्यास करते हैं। इससे पहले भी महाबीर स्टेडियम में इन दोनों ने जुलाई 2015 में सेना भर्ती के लिए हुई दौड़ में पहला और दूसरा स्थान पाया था, लेकिन भर्ती नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पहले दिन पहुंचे 2408 युवा, 405 ने किया क्वालीफाई
महाबीर स्टेडियम में आरंभ हुई सेना भर्ती में बुधवार को सिरसा जिले के 2408 आवेदकों में से सिर्फ 405 ही दौड़ में कामयाब हो पाए। इनमें से 290 सॉल्जर जीडी क्लर्क, 114 क्लर्क कम स्टोरकीपर में पास हुए। भर्ती के लिए सिरसा के 3286 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें सॉल्जर जीडी के पदों के लिए 1516 अभ्यर्थी और क्लर्क कम स्टोरकीपर के लिए 892 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे से आरंभ हुई भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदकों को रात 2 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। सुबह 3.45 मिनट पर दौड़ शुरू हो गई, जो बुधवार सुबह 9.30 बजे पूरी हो गई। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल आर रंजन ने बताया कि सिरसा जिले से आए तकरीबन दो हजार युवा भर्ती  प्रक्रिया के पहले चरण में ही बाहर हो गए। इनमें से 120 प्री-हाईट, 23 युवा प्री-डॉक्यूमेंट चेकअप में ही बाहर हो गए। करीब 1950 से अधिक आवेदक दौड़ सहित अन्य शारीरिक मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए।

एक आवेदक दौड़ से पहले हुआ बेहोश
सेना भर्ती के लिए होने वाली दौड़ से पहले एक आवेदक बेहोश हो गया, जिसका प्राथमिक उपचार मौके पर मौजूद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने किया। इसकी हालत में थोड़ा सुधार आते ही इसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। बेहोश हुए आवेदक का नाम अमरजीत है और वह सिरसा क्षेत्र के कालांवाली गांव का है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अमरजीत की हालत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी।

बीम में चार हुए फेल
बीम करने में चार अभ्यर्थी फेल हो गए। गौरतलब है कि बीम करने के लिए अभ्यर्थियों को अंक मिलते हैं, जिनमें से 10 बीम तक 40 और इससे कम बीम मारने पर अलग-अलग अंक भर्ती के लिए दिए जाते हैं, कम से कम छह बीम के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं।  

आवेदकों को दिलवाई शपथ
सेना भर्ती में शामिल हुए युवाओं को सत्य और निष्ठा से भर्ती मेें शामिल होने की शपथ दिलाई गई। सेना की पैराग्राफ राइटिंग टीम ने युवाओं को ब्लैक बोर्ड पर युवाओं को शपथ दिलाई कि सेना भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे नहीं दूंगा और ना ही पैसे देने की मांग करूंगा।

रात को ही पहुंच गए थे आवेदक
सेना भर्ती के लिए प्रवेश के लिए रात दो बजे के समय को देखते हुए आवेदक और उनके अभिभावक बुधवार देर शाम ही शहर में पहुंच गए थे। कुछ आवेदकों ने स्टेडियम के आसपास सड़कों पर ही डेरा डाला हुआ था।

रानियां, डबवाली और ऐलनाबाद के युवाओं पर छाए बरसात के बादल
रिक्रूटमेंट निदेशक आर रंजन ने  बताया कि वीरवार को भर्ती प्रक्रिया में सिरसा जिले की तहसील रानियां, डबवाली और ऐलनाबाद के युवाओं को हिस्सा लेना है, लेकिन बुधवार को दोपहर के समय हुई तेज बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण सेना अधिकारी असमंजस में हैं। आर रंजन का कहना है कि मैदान सूखा होगा तो ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ रखी जाएगी। अगर भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाती है, तो तीन से आठ अगस्त तक रिजर्व दिन रखे गए हैं। इन पांच दिनों के अंदर किसी भी दिन इनकों मौका दिया जा सकेगा। हालांकि स्टेडियम से पानी निकालने ओर सुखाने के लिए कर्मचारी देर रात तक लगे रहे।


रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद के 1686 युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन
रानियां, डबवाली और ऐलनाबाद के 1686 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। इनमें 1140 सॉल्जर श्रेणी के लिए और 546 ने क्लर्क पद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed