{"_id":"6a3d613180add1fa2e09e89e","slug":"apply-for-college-admission-by-30th-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160542-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कॉलेज में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कॉलेज में दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन
Thu, 25 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद स्थित चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कर पहली मेरिट सूची 10 जुलाई तथा दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी।
चयनित विद्यार्थियों को एक से तीन दिन के भीतर फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। यदि कोई विद्यार्थी मेरिट में स्थान पाने से वंचित रह जाता है, तो वह ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भी प्रवेश ले सकता है।
जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार महाविद्यालय में आर्ट्स संकाय की 240 सीटें, कॉमर्स की 40 तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) की 40 सीटें उपलब्ध हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गणित, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, पर्यावरण शिक्षा और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाता है। साथ ही एमए हिंदी की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
--
यह है काॅलेज में सुविधा
कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तृत ढांचा मौजूद है, जिसमें नई इमारत, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, कैंटीन, फ्री पिंक बस सेवा, पासपोर्ट एवं लर्निंग लाइसेंस सुविधा, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां तथा अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल शामिल हैं।
-- -
यह है अन्य सुविधा
इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ, एनएसएस, रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब, इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, लीगल लिटरेसी सेल और प्लेसमेंट सेल जैसी इकाइयां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
::::::::
विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय है। किसी भी जानकारी के लिए 9466731248, 7015139720, 9466615917 और 9971164381 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय का अनुभवी शिक्षण स्टाफ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में निरंतर योगदान दे रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। डॉ. सज्जन कुमार, प्राचार्य