{"_id":"6068b06b8ebc3e59281ad1b8","slug":"another-depot-holder-caught-in-15-thousand-quintal-wheat-scam-sirsa-news-rtk602824956","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले में एक और डिपो होल्डर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले में एक और डिपो होल्डर पकड़ा
विज्ञापन
15 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले को अंजाम देने वालों की धरपकड़ जारी है। एसआईटी ने मामले में अलीकां निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रवि ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सिरसा से वर्ष 2014 में डिपो हासिल किया था। गेहूं व अन्य खाद्य पदार्थों के गबन के मामले में वह भी आरोपी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को डिपो होल्डर रवि ने बताया कि उसने गबन की राशि से बाईपास सर्जरी करवाई, जिस पर लगभग 7-8 लाख रुपये खर्च हुए। इसके साथ ही उसने जांच अधिकारियों को बताया कि उसने गांव मुसाहिबवाला में एक प्लॉट भी खरीदा है।
58 डिपो होल्डर्स, खाद्य आपूर्ति विभाग के 6 अधिकारी हैं आरोपी
गौरतलब है कि एसआईटी द्वारा करोड़ों रुपये के इस घोटाले में आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ गबन राशि की वसूली के भी प्रयास किए जा रहे हैं। एसआईटी द्वारा गबन करने वालों की प्रॉपर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। मामले में कुल 58 डिपो होल्डर्स और खाद्य आपूर्ति विभाग के छह अधिकारी आरोपी हैं। सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डिपो होल्डर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।