{"_id":"65be93197b58a2aea7088fcf","slug":"annual-festival-in-shrikhatu-shyam-dham-starts-from-17th-moving-rangoli-will-be-the-center-of-attraction-in-the-procession-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114525-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्रीखाटू श्याम धाम में वार्षिक महोत्सव 17 से, शोभायात्रा में चलती-फिरती रंगोली होगी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्रीखाटू श्याम धाम में वार्षिक महोत्सव 17 से, शोभायात्रा में चलती-फिरती रंगोली होगी आकर्षण का केंद्र
Sun, 04 Feb 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में बैठक करते ट्रस्ट सदस्य। ट्रस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्रीखाटू श्याम धाम में श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से 17 फरवरी को स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्याम परिवार ट्रस्ट पदाधिकारियों की एक बैठक मंदिर में आयोजित की गई।
कमेटी के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता व भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित अनेक झांकियां सजाई जाएंगी। उत्सव 17 से शुरू होगा और 21 फरवरी तक चलेगा। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान डा. श्याम सुंदर गुप्ता करेंगे। 17 फरवरी को दोपहर एक बजे गणेश पूजन, ध्वजा पूजन व महिला मंडल द्वारा रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 18 फरवरी को नगर भ्रमण यात्रा होगी। इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा एक चलती-फिरती रंगोली होगी। 18 फरवरी शाम को शोभायात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर में 19 फरवरी की शाम 7 बजे श्रीश्याम मंडप में श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाया जाएगा और भजनामृत वर्षा होगी। 20 फरवरी, एकादशी को मंदिर प्रांगण में अर्द्धरात्रि जागरण होगा। 21 फरवरी की प्रात: द्वादशी को बाबा की अलौकिक ज्योत व प्रसाद वितरण होगा। इसी उपलक्ष्य में भंडारा भी लगाया जाएगा। बैठक में संजीव गुप्ता, शिवरतन शर्मा, राजेश बांसल, संजय गोयल, सुमित चौधरी, आकाश गुप्ता, संदीप कंबोज, मनदीप सिंह, कपिल शर्मा मौजूद रहे।