फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anita Rani became the district president and Charanjit Verma became the district minister.

Sirsa News: अनीता रानी जिला अध्यक्ष व चरणजीत वर्मा बने जिलामंत्री

Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Anita Rani became the district president and Charanjit Verma became the district minister.
लोक निर्माण विश्राम गृह में हुआ भारतीय मजदूर संघ जिला सिरसा का अधिवेशन
विज्ञापन

फोटो : 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लोक निर्माण विश्राम गृह में वीरवार को भारतीय मजदूर संघ जिला सिरसा का अधिवेशन हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनीता रानी को जिला अध्यक्ष व चरणजीत वर्मा को जिलामंत्री बनाया गया।

अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश मंत्री देवी लाल गुराना, वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण लाल गुर्जर, भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन ठाकुर ने मुख्य रूप से शिरकत की। मंच संचालन जिला मंत्री सुरेश ने किया। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी विभागों से आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया व आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष राम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व कार्यकारिणी को भंग किया। सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अनीता रानी को जिला अध्यक्ष, चरणजीत वर्मा को जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष सुरेश, जिला सह-मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला सहमंत्री अजय मेहता, जिला कोषाध्यक्ष नरेश जांगड़ा व सोनू कम्बोज को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed