फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi workers protested at Bhuman Shah Chowk by playing thali

भूमण शाह चौक पर धरना दे थाली बजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protested at Bhuman Shah Chowk by playing thali
सिरसा। वेतन बढ़ाने और सरकारी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मंगलवार को शहर के बाबा भूमण शाह चौक पर धरना दे आवाजाही बाधित कर दी। वर्कर्स ने यहां पर थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। आधे घंटे तक धरना देने के बाद वर्कर्स वापस लौट गई। वहीं उन्होंने कहा कि वह 26 जनवरी को शहर में प्रदर्शन कर चौकों पर बनी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर एक बजे लघु सचिवालय से रोष प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंची। वर्कर्स ने चौक पर ही धरना दे दिया और आवाजाही बाधित कर दी। वर्कर्स के रोष प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने पर पुलिस की ओर से मंत्रियों की आवास की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया और बैरिकेड के समक्ष तैनात हो गए। वर्कर्स ने चौक पर धरना देकर थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं वर्कर्स ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन वह शहर के बाजारों में रोष प्रकट करेंगी और चौकों पर स्थित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगी। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद वर्कर्स वापस लौट गई। धरने में वीरो रानी, शकुंतला जागलान, सुनीता रानी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed