फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi center will be built in Mahatma Gandhi rural settlement of village Chakraiyan.

Sirsa News: गांव चकराईयां की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में बनेगी आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 28 Dec 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center will be built in Mahatma Gandhi rural settlement of village Chakraiyan.
सिरसा में गांव चकराईयां में बना आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव चकराईयां की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में जिला विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र पर 8.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगाया गया है।
केंद्र में एक कमरा, बरामदा, रसोई घर, शौचालय व चहारदीवारी बनाई जाएगी। भवन बनने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव में एक ही आंगनबाड़ी केंद्र बना हुआ है। इसमें बच्चों को राशन, खेल गतिविधियों, शुरुआती शिक्षा और गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाओं उपलब्ध करवाई जाती है। इस केंद्र तक पहुंचने में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस्ती के लोगों ने ग्राम सभा की बैठक में पंचायत को कई बार अवगत करवाया गया। इस पर ग्राम पंचायत ने डी-प्लान से केंद्र बनाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व संबंधित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती मेें नया आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने से सबको फायदा होगा। बस्ती की महिलाओं को आंगनबाड़ी से संबंधित सुविधाओं के लिए गांव में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन



::::::::::::::::::::::: गांव में एक ही आंगनबाड़ी है। इसमें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के महिलाओं व बच्चों को सुविधा मिलती थी। महिलाओं और बच्चों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत ने डी-प्लान के तहत नया आंगनबाड़ी केंद्र मंजूर करवाया है। डी-प्लान की ग्रांट से अब केंद्र का निर्माण होगा। - अमन, सरपंच चकराईयां।
विज्ञापन
विज्ञापन



:::::::::::::::::::::::

महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती चकराईयां में विभाग की ओर से नया आंगनबाड़ी केंद्र मंजूर किया गया है। इसका टेंडर लगाया दिया गया है। 15 दिन के बाद टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद जल्द ही वर्कऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया दिया जाएगा। - महेंद्र कुमार, जेई, पंचायती राज विभाग रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed