{"_id":"686d5c031dc27d8ffb0a05b9","slug":"along-with-leadership-do-your-own-work-too-khambra-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140517-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व के साथ खुद का भी कार्य करें : खांबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व के साथ खुद का भी कार्य करें : खांबरा
विज्ञापन
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बूटा राम खांबरा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि इस परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाचार्यों में नेतृत्व की भावना को विकसित करने के साथ-साथ स्वयं का विकास करना भी है। प्रधानाचार्यों को इस परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। डाॅ. विनोद कुमार भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नूनिया ने की।
कार्यक्रम कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डॉ. सोम प्रकाश ठकराल ने बताया कि परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद, हवा सिंह ने पेंशन संबंधी नियमावली विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
शाम के सत्र में बतौर मुख्य वक्ता, डाइट डिंग के गणित विभागाध्यक्ष प्रवक्ता डाॅ. मनोज पुरी एवं प्रवक्ता डाॅ. नरेश नरूला ने संयुक्त तौर पर एचआरएमएस विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया। अंत में उपस्थित सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों से फीड बैक भी लिया गया। इस मौके पर डाॅ. सोम प्रकाश ठकराल, डाॅ. राजेश खुराना, संदीप, सूरज दुग्गल, सुखपाल, सुनील कुमार, सुमित कुमार, सज्जन सिंह फौजी, हरेंद्र हैरी, बलविंदर सानिवाल आदि मौजूद रहे।