फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Alleged embezzlement of Rs 31 lakh, case registered against five including BDPO, village secretary

31 लाख रुपये के गबन का आरोप, बीडीपीओ, ग्राम सचिव सहित पांच पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Alleged embezzlement of Rs 31 lakh, case registered against five including BDPO, village secretary
चोपटा का बीडीपीओ कार्यालय। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/चोपटा। प्रशासक के तौर पर नियुक्त खंड एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम सचिव, लेखा लिपिक, सरपंच प्रतिनिधि और फर्म संचालक पर 31 लाख रुपये के गबन का आरोप है। आरोप है कि गांव हंजीरा और जोड़कियां के फंड का दुरुपयोग पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायत अधिकारी ने अन्यों के साथ मिलकर व्यायामशालाओं के निर्माण की राशि की अदायगी करवा दी। जिसके बाद अब नाथूसरी चोपटा पुलिस ने तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) विवेक कुमार (अब निलंबित), ग्राम सचिव सुभाष फौजी, लेखा लिपिक कमल, हंजीरा के सरपंच प्रतिनिधि योगेश पूनिया और फर्म संचालक रूप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की शिकायत नाथूसरी चोपटा खंड के गांव राजपुरा साहनी के राम भगत की ओर से 14 जून 2021 को उपायुक्त को दी गई थी। जिसके बाद उपायुक्त ने मामले की जांच करवाने के लिए एसडीएम सिरसा को जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में एसडीएम ने मामले की जांच करते हुए इससे जुड़े सदस्यों के बयान दर्ज किए। जिसमें सभी अधिकारी व अन्य सदस्य दोषी मिले। ऐसे में अब अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत विभाग के आदेशों पर नाथूसरी चोपटा पुलिस ने बीडीपीओ सहित पांच पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में जांच के दौरान बैंक अधिकारी, कार्यालय क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद जारी करवा दी थी 31 लाख की रकम
पंचायतों का कार्यकाल 22 फरवरी 2021 को खत्म हो गया था। जांच में पाया कि बीडीपीओ के बतौर प्रशासक नियुक्त होने के बाद भी विवेक ने अपनी पावर से अधिक राशि 23 फरवरी के बाद जारी करवा दी। जिसमें उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है। बीडीपीओ ने पद का दुरुपयोग करते हुए 31 लाख रुपये की राशि गांवों में चल रहे व्यायामशालाओं के निर्माण कार्य के लिए अलग-अलग चेक पर साइन कर जारी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़कियां और हंजीरा के स्कूलों में सोलर के लिए जारी कर दिए थे चेक
आरोप है कि गांव जोड़कियां और हंजीरा में स्थित स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए ग्राम सचिव ने मिलीभगत करते हुए छह लाख 95 हजार 575 रुपये का चैक तैयार कर सरपंच प्रतिनिधि योगेश पूनिया व कौशल सिंह एंड कंपनी के प्रतिनिधि रूप सिंह को दे दिया था। यह चेक भी पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद जारी किया गया था। हालांकि इस मामले में बीडीपीओ ने ग्राम सचिव से कह राशि वापस करवाने को लेकर भी आदेश दिए थे। जिसमें ग्राम सचिव के आदेशों के बाद राशि खातों में वापस डलवा दी गई। ऐसे में सरकारी फंड का दुरुपयोग करना पाया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार पंचायती विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें बीडीपीओ नाथूसरी चोपटा व ग्राम सचिव सहित पांच पर पद का गलत इस्तेमाल करने व गांवों के फंड का दुरुपयोग करने के आरोप लगे है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच करेगी।
-सत्यनारायण, अतिरिक्त थाना प्रभारी, नाथूसरी चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed