फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Air pollution level jumps by 128 points, AQI reaches 344

Sirsa News: वायु प्रदूषण के स्तर में 128 अंकों का उछाल, एक्यूआई पहुंचा 344 पर

Sun, 19 Nov 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Air pollution level jumps by 128 points, AQI reaches 344
रानियां क्षेत्र में खेतों में पराली जलते हुए।   स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रविवार को बादलवाई के चलते सूरज कम ही नजर आया। इसके साथ ही पराली जलने के मामले भी बढ रहे हैं। इसके चलते रविवार को वायु प्रदूषण में 128 अंकों का उछाल हुआ। रविवार को जिले का औसत एक्यूआई 344 दर्ज किया गया।
जिले के अलग- अलग एरिया में पराली जलने के मामले सामने आ रहे हैं। रानियां क्षेत्र में पराली जलाते हुए किसान नजर आए। क्षेत्र में कई खेतों में पराली जली। जिले में वीआईपी मूवमेंट का किसानों ने बड़े स्तर पर फायदा उठाया। मौसम में आए बदलाव के कारण स्मॉग की एक चादर देखने को मिली। कई तरह की आंखों, सांस आदि की परेशानियां आमजन को आईं।
विज्ञापन


ठंड के कारण घूमने वालों की संख्या में आई कमी
दोपहर के समय में तो पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर कुछ चहल पहल शहर में नजर आईं, लेकिन शाम के समय में ठंड होने के कारण चहल-पहल गायब रही। रविवार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed