फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Air cleared, AQI dropped by 128 points, dropped to 194

Sirsa News: हवा हुई साफ एक्यूआई में 128 अंकों की गिरावट, लुढ़ककर पहुंचा 194 पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Air cleared, AQI dropped by 128 points, dropped to 194
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में प्रदूषण का स्तर बुधवार को 128 अंक गिर गया। मौसम साफ होने के कारण धुएं का असर भी कम दिखने को मिला। इसी के साथ बीते दिन की तुलना में 322 से लुढ़ककर एक्यूआई 194 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
बुधवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव नजर आया। जिससे मौसम पूरा दिन साफ रहा। सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली। वहीं अलसुबह व रात के समय में ठंडी हवाएं चली। जिसने ठंड का एहसास करवाया। धूप खिलने से लोगों ने स्मॉग और ठंड से राहत ली। एक्यूआई का लेवल कम होने के कारण आमजन ने राहत की सांस ली। जिससे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। धूप खिलने के कारण शहर की सड़कों पर भी लोग नजर आए। वहीं दोपहर के समय में ही बच्चे पार्कों में खेलने के लिए निकले। वहीं घूमने आने वालों को भी संख्या में इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में आई 4 डिग्री की गिरावट
बुधवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहा। हालांकि दोपहर के समय में तो धूप निकली। लेकिन अलसुबह व रात के समय में ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान में 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed