फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agitating farmers announce to celebrate independence at the water tank itself

Sirsa News: आंदोलनरत किसानों का पानी की टंकी पर ही आजादी का जश्न मनाने का एलान

Fri, 04 Aug 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Agitating farmers announce to celebrate independence at the water tank itself
फसल बीमा क्लेम को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पांच किसान
चोपटा (सिरसा)। फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर गांव नारायण खेड़ा में पानी की टंकी पर चार किसान तीन दिन से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार से पांच किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। एसडीएम राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को किसानों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। हालांकि किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन को समाप्त करने से इन्कार कर दिया। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आजादी का जश्न पानी की टंकी पर ही मनाएंगे।
विज्ञापन

जिले के कई किसान पिछले 91 दिनों से फसल बीमा योजना क्लेम की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे थे। बुधवार को सरकार की नीतियों से क्षुब्ध होकर चार किसान दिवान सहारण, नरेंद्र पाल, भरत सिंह व नरेंद्र सिंह गांव नारायणखेड़ा की पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध आरंभ कर दिया। अभी भी दिवान सहारण व नरेंद्रपाल बीमार चल रहे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर मौके पर एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

पांच किसान बैठे आमरण अनशन पर
गांव नारायणखेड़ा में शुक्रवार को पांच किसानों ने भी आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा कर दी है। गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी किसान नंदलाल ढिल्लों, डिंग मंडी निवासी, किसान ओमप्रकाश, गुडियाखेड़ा निवासी किसान महाबीर व शाहपुरिया निवासी सतबीर सहारण व शक्कर मंदौरी निवासी किसान बिजेंद्र सहारण शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इन किसानों ने बताया कि शनिवार से महिलाएं भी आमरण अनशन में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल रहा 2022 का बीमा क्लेम
किसान भरत सिंह ने बताया कि जिले के सभी गांवों के किसानों को फसल खराबे की करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है। 2022 का फसल बीमा क्लेम अभी तक रुका हुआ है और किसान बार-बार चक्कर काटकर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनको समय पर बीमा क्लेम नहीं दिया गया तो आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed