{"_id":"69726a2ec5018bdd0f082a00","slug":"after-death-of-woman-hungama-in-hospital-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151736-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मृतक महिला के पति यशपाल जानकारी देते हुए। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर होली नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद 47 साल की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी व मुंह से झाग आने लगा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोप को निराधार बताया। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के खिलाफ अपनी शिकायत दी है।
ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि उसकी 47 वर्षीय पत्नी मीना रानी को बुधवार दोपहर साढे 12 बजे के आसपास डिलीवरी के लिए डबवाली रोड स्थित होली नर्सिंग होम में लाया गया था। इस दौरान उसका ब्लड प्रेशर अधिक था और चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे दाखिल कर लिया।
उपचार के बाद ब्लड प्रेशर नॉर्मल आने पर चिकित्सकों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी की बात कही। बाद में चिकित्सकों ने कहा कि हालत को देखते हुए अब नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती है, तीन बजे के आसपास सिजेरियन डिलीवरी हुई। मीना रानी ने बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मां और बेटे दोनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया।