{"_id":"682e17ef8c705222bd043f2f","slug":"admission-process-for-polytechnic-institute-will-start-from-26th-may-online-application-process-will-continue-till-30th-june-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138252-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया 26 मई से शुरू, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया 26 मई से शुरू, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान सिरसा।
सिरसा। प्रदेश के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए 12 कक्षा के विद्यार्थी के लिए 26 मई और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 27 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में प्रबंधन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गाैरतलब है कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 10वीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय कोर्स के लिए और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 27 जून को जारी होगी। दसवीं कक्षा पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी होगी।
सिरसा में राजकीय महिला व बॉयज बहुतकनीकी संस्थान के अलावा नाथूसरी चौपटा स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले होंगे। इन तीनों संस्थानों में 1ए020 सीटों पर दाखिले होंगे। वहीं दसवीं कक्षा पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कार्य 27 मई से एक जून तक चलेगा।
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 26 मई से 23 जून तक होगा। बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन मोड में जमा करवाएंगे। विद्यार्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई व नेट बैंकिंग से पंजीकरण फीस भर सकेंगे।
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टेक एडमिशन एचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पिछले वर्ष सिरसा के बहुतकनीकी कॉलेज में विशेष रूप से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विषय को शुरू किया गया था। जिले के भौगोलिक आधार व एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की मांग को देखते हुए इसे शुरू किया गया था।
ऑनलाइन विकल्प का इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
मेरिट सूची जारी होने के बाद दो जुलाई को काउंसलिंग होगी। दसवीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसलिंग 10 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी। दूसरी काउंसलिंग 23 जुलाई से 26 जुलाई तक होगी। 12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। इसके पश्चात पहली काउंसलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग यानी बारहवीं कक्षा वालों में पहली काउंसलिंग वालों को 4 जुलाई और दूसरी काउंसलिंग वालों को 15 जुलाई को सीट आवंटित होंगी। इसके पश्चात पहली काउंसलिंग वाले विद्यार्थी को 17 से 21 जुलाई तक आवंटित हुए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। दूसरी काउंसलिंग वाले अभ्यर्थी को 29 जुलाई से एक अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री वाले पहली काउंसलिंग के अभ्यर्थी को 7 जुलाई से 9 जुलाई तक और दूसरी काउंसलिंग के अभ्यर्थी 16 जुलाई से 18 जुलाई तक संस्थान में पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।
बॉयज बहुतकनीकी संस्थान में सीटों की स्थिति
कोर्स का नाम, सीटें
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, 60
सिविल इंजीनियर, 60
कंप्यूटर इंजीनियर, 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, 60
इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियर, 60
मैकेनिकल इंजीनियर, 60
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीटों की स्थिति
आर्किटेक्चर, 60
कंप्यूटर इंजीनियर, 60
इलेक्ट्रोनिक्स, 60
ऑफिस मैनेजमेंट, 60
मेडिकल लैब, 60
नाथूसरी चोपटा बहुतकनीकी संस्था में सीटों की स्थिति
सिविल इंजीनियर, 60
कंप्यूटर इंजीनियर, 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, 120

-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- उच्चतर शिक्षा विभाग ने बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 26 मई और दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 27 मई से ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
- प्रो आरके जिंदल, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा।