{"_id":"689b80665bc6e69bd0041e5b","slug":"administration-woke-up-due-to-cms-possible-visit-patch-work-started-overnight-on-chautala-road-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142420-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम के संभावित दौरे से जागा प्रशासन, चौटाला रोड पर रातों रात पैच वर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम के संभावित दौरे से जागा प्रशासन, चौटाला रोड पर रातों रात पैच वर्क शुरू
विज्ञापन
डबवाली। सड़क पर पैच वर्क करते हुए कर्मचारी। संवाद
डबवाली। शहर का चौटाला रोड, जो वर्षों से गड्ढों और जर्जर हालत से खराब पड़ा था, अब अचानक चर्चा में आ गया है। वजह है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का डबवाली में संभावित दौरा। जैसे ही मुख्यमंत्री के दौरे की खबर आई, स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया और चौटाला रोड पर रातों-रात पैच वर्क का काम शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि सड़क की जर्जर हालत से लोग पिछले कई वर्षों से परेशान थे। कई बार प्रशासन से शिकायतें की गईं, लेकिन नतीजा सिफर रहा। दुकानदार और स्थानीय निवासी कहते हैं कि इस सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे थे कि सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं था। दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का डर सताता था, लेकिन अब जब मुख्यमंत्री का दौरा सामने आया तो प्रशासन को सड़क की मरम्मत की याद आ गई।
दिखावे की मरम्मत, नहीं है स्थायी समाधान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पैच वर्क केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। दुकानदार प्रवीन कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सड़क तो सालों पहले ही बन जानी चाहिए थी। अब जब सीएम साहब आ रहे हैं, तो रातों-रात सब कुछ चमकाने की कोशिश हो रही है। क्या हमें अच्छी सड़कें सिर्फ वीआईपी विजिट के भरोसे मिलेंगी। वहीं स्थानीय निवासी जगदीप सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हर महीने एक बार डबवाली आ जाया करें, तो शायद प्रशासन हर बार एक नई सड़क बना देगा।
विज्ञापन
स्थायी विकास बनाम तात्कालिक सुधार
अमरजीत सिंह, जयनारायण, रामसिंह, कुलदीप सिंह व अन्य ने कहा कि यह मामला केवल एक सड़क का नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे हमारे शहरी प्रबंधन में विकास कार्यों को तात्कालिक जरूरतों और दिखावे के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। यह सोचने का विषय है कि जनता की मूलभूत समस्याओं को तब तक नजरअंदाज किया जाता है, जब तक कि कोई वीआईपी दौरा निर्धारित नहीं होता। उन्होंने कहा कि डबवाली की चौटाला रोड पर हो रहा यह पैच वर्क शहर में उन तमाम समस्याओं की प्रतीक बन गई है, जिनकी अनदेखी प्रशासन वर्षों से करता आया है। मुख्यमंत्री का दौरा भले ही अस्थायी हो, लेकिन जनता की उम्मीदें स्थायी हैं। स्थानीय लोगों को अब इंतजार नहीं, जवाबदेही चाहिए।