{"_id":"6a0f67eb2aa0bc76390c3d76","slug":"action-on-encroachment-in-mela-ground-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158755-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेला ग्राउंड में चली जेसीबी, झुग्गियां हटाने पर विवाद, लाेगों ने फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेला ग्राउंड में चली जेसीबी, झुग्गियां हटाने पर विवाद, लाेगों ने फेंके पत्थर
Fri, 22 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 22 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से झुग्गी तोड़ते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के मेला ग्राउंड की चौधरी देवीलाल टाउनशिप योजना के तहत विकास कार्य करवाने में नगर परिषद प्रशासन लगा हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार को अवैध रूप से बसीं झुग्गियों और निजी व्यक्ति की ओर से सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान झुग्गियां तोड़ने से नाराज लोगों ने जेसीबी पर ईंट बरसाए। इससे जेसीबी का शीशा टूट गया। मौके पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद लोग मान गए और अपने स्तर पर सामान हटाने लगे।
इस कार्रवाई के दौरान एमई प्रवीण मलिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। वहीं, जेई राहुल हुड्डा व अन्य टीम के कर्मचारी भी साथ मौजूद रहे और कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर परिषद की देवीलाल टाउनशिप योजना की चहारदीवारी करवाने का काम चल रहा है। जब योजना की जमीन की पैमाइश की गई तो अवैध रूप से 40 के आसपास झुग्गी वाले स्थायी व अस्थायी तौर पर कब्जा किए हुए मिले। इसके अलावा, 28 लोगों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इनमें श्री गोशाला भी शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कार्रवाई करते हुए निजी व्यक्ति की ओर से किया गया कब्जा छुड़वाया गया। वहीं, गोशाला प्रबंधन ने कहा कि अभी दीवार तोड़ने से आवारा पशुओं के कारण चारे का नुकसान होगा। प्रशासन पहले अपनी जमीन पर दीवार बना ले। गोशाला प्रबंधन बाद में स्वयं दीवार हटा देगा। अभी दीवार हटाने से उन्हें नुकसान होगा। वे कोई कब्जा नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे के बाद कार्रवाई शुरू की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिसबल की मौजूदगी में नगर परिषद के अधिकारी कब्जा हटाने के लिए पहुंचे। पहले ही मुनादी करवाकर लोगों को कई बार स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा गया था लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, वीरवार को 40 कब्जों पर कार्रवाई की गई। बचे हुए कब्जों पर शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी। जब तक कब्जे नहीं हटते हैं नगर परिषद की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वे अपने अपने कब्जे स्वयं हटा लें ताकि उनका कोई नुकसान न हो।