{"_id":"6661fc68b78af1d8570af8e7","slug":"accused-who-escaped-from-police-reach-haridwar-caught-by-police-within-24-hours-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120749-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी पहुंचा हरिद्वार, पुलिस ने 24 घंटे में ही पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी पहुंचा हरिद्वार, पुलिस ने 24 घंटे में ही पकड़ा
Thu, 06 Jun 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
सिरसा। एंटी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस को धक्का देकर भागे आरोपी को 24 घंटे में ही पकड़ लिया गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिस ने सभी मुख्य सड़कों व गलियों में लगे सभी सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी रेल से शहर छोड़कर भागा है। उसके बाद आरोपी के पीछे पीछे पुलिस भी हरिद्वार पहुंच गई और आरोपी को गंगा स्नान करते हुए हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को सिरसा ले आई।
हरियाणा एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सांगवान चौक से 3 जून को विक्की कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी बरनाला रोड को करीब 4000 नशे की गोलियों को साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी विक्की सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को धक्का मार कर तंग गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वीटी करवाई एवं एनसीबी यूनिट सिरसा की दो टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, एएसआई चानन राम एवं मुख्य सिपाही राजेश कुमार की टीम ने आरोपी को उत्तराखंड के हरिद्वार से धर दबोचा।