फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused on husband and in-laws accused of harassing to JBT teacher in Sirsa

Sirsa: जेबीटी टीचर का पति व ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप, एएसपी से लगाई गुहार तो हुआ मामला दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

सिरसा में महिला जेबीटी टीचर ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। मोनिका ने बताया कि 9 नवंबर 2023 को वह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल रही थी। इस दौरान पति अमित व सास-ससुर ने उसे बिना कारण पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Accused on husband and in-laws accused of harassing to JBT teacher in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा में 21 साल तक साथ रहने के बाद शनिवार को एक महिला टीचर को उसके पति व सास- ससुर ने बेहरमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दी। पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। डायल 112 को आपबीती बताने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मजबूरन पीड़िता ने एएसपी दीप्ति गर्ग से गुहार लगाई तो एएसपी के आदेशों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित के पति, सास- ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के अनुसार
पीड़ित जेबीटी टीचर मोनिका ने बताया कि वह कैथल में अशोक गार्डन कॉलोनी की रहने वाली है।  हाल में अपने पति व बच्चों के साथ राम कॉलोनी सिरसा में रह रही है। मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राम कॉलोनी निवासी अमित अनेजा के साथ 15 अक्टूबर 2002 को हुई थी। मोनिका शादी से पहले ही शिक्षा विभाग में जेबीटी टीचर के पद पर कार्यरत है। मोनिका का कहना है कि शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर धन दिया था।
विज्ञापन


शादी के 21 साल बीत जाने पर भी ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। मोनिका ने बताया कि 9 नवंबर 2023 को वह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल रही थी। इस दौरान पति अमित व सास-ससुर ने उसे बिना कारण पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने उसे लात- घूंसों व वाइपर से खूब मारा। अपनी सुरक्षा के लिए डायल 112 पर कॉल की। पुलिस के आने तक ससुराल के लोग उसे पीटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया 
मोनिका ने बताया कि डायल 112 पुलिस को उसने सारी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस वालों ने उसे पुलिस थाने में शिकायत देने की राय दी। पुलिस वालों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में नहीं पहुंचाया। जब मोनिका ने शाम को अपनी मां कमलेश व चाचा रमेश निवासी कैथल को फोन करके सारी बात बताई। इसके बाद उसके घरवाले सिरसा पहुंचे और उसे सिरसा सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने इलाज कर एमएलआर रिपोर्ट उसे दे दी।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप 
मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुराल वालों की प्रभावी लोगों के साथ जान-पहचान है। डायल 112 पर शिकायत करने और आपबीती बताने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद मोनिका एएसपी दीप्ति गर्ग से मिली और इंसाफ की गुहार लगाई। मोनिका का कहना है कि आरोपी उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  


एएसपी को उसने बताया कि हम ना तो तुझे नौकरी करने देंगे और ना ही तेरे बच्चों को सिरसा में पढ़ने देंगे। यदि तू दोबारा यहां पर आई या तेरे बच्चे यहां पर दिखे तो हम तुझे व तेरे बच्चों को मार देंगे। मोनिका ने का कहना है कि अगर उसे व उसके बच्चों को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार पति व सास-ससुर होंगे। एएसपी के आदेशों के उपरांत सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति अमित व सास-ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/498 ए/506/34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed