{"_id":"65a959668a620353a30316c8","slug":"accused-of-picking-up-the-young-man-from-the-bus-stand-and-bringing-him-to-the-mini-secretariat-premises-and-beating-him-sirsa-news-c-128-1-slko1008-13800-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक को बस स्टैंड से उठाकर लघु सचिवालय परिसर में लाकर पिटाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक को बस स्टैंड से उठाकर लघु सचिवालय परिसर में लाकर पिटाई करने का आरोप
Thu, 18 Jan 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव फूलकां के रहने वाले युवक से फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने किश्त न भरने पर लघु सचिवालय के परिसर के पीछे लेकर जाकर पीटा। युवक को शहर के बस स्टैंड से उठाकर लघु सचिवालय परिसर में लेकर जाया गया। पिटाई के दौरान युवक का शोर सुनकर आसपास के लोगों उसे बचाया और नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।
वीरवार दोपहर को लघु सविचालय परिसर में ई-दिशा केंद्र के पीछे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित युवक धीरज ने बताया कि वह शहर के हारट्रोन सेंटर में पढ़ाई करता है। करीब एक साल पहले उसने एक फाइनेंस कंपनी से 80 हजार रुपये का लोन लिया था। उसके पास किस्त लेने के लिए एक युवक का फोन आया तो उसने किश्त देरी का कारण बताया। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारी फोन पर उसके साथ गाली गलौच करने लग गया। जिसके बाद वह बस स्टैंड पर अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी लेकर आया और मुझे व मेरे दोस्त को गाड़ी में डालकर लघु सचिवालय परिसर के पीछे ले गया। जहां पर हम दोनों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जमा हो गए। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारी उन्हें वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।