{"_id":"65e8a71dc691e68ad7072e1a","slug":"accused-of-dampness-in-the-house-sirsa-news-c-128-1-slko1008-116301-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मकान में सीलन आने का आरोप लगा किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मकान में सीलन आने का आरोप लगा किया हमला
Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। कीर्ति नगर में सुबह दीवार बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें मकान बनाने वाला मिस्त्री व निर्माणाधीन भवन मालिक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने अस्पताल में आकर भी जमकर हंगामा किया और निर्माणाधीन भवन मालिक के छोटे भाई की धुनाई कर दी।
हैरानी की बात है कि यहां पर आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति रही लेकिन सामने बनी चौकी से किसी भी पुलिसकर्मी ने आकर मामला शांत नहीं करवाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाला पक्ष के लोगों मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल राजेंद्र ने बताया कि वह कीर्ति नगर में अपना मकान बना रहा है। बुधवार सुबह मिस्त्री दीवार की तराई कर रहा था। ऐसे में पड़ोसी बोना पंडित मौके पर आया और उसने मिस्त्री को तराई न करने को कहा। मिस्त्री ने जब तराई रुकवाने का कारण पूछ तो पंडित ने कहा कि मेरे घर की दीवार में सीलन आ रही है, इसलिए तराई न करें। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। राजेंद्र ने बताया कि जब दोनों को शांत करवाने का प्रयास किया तो पंडित व उसके परिजनों ने ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। जिसमें हम दोनों घायल हो गए। परिजनों हमें नागरिक अस्पताल ले गए। यहां पर भी पंडित व उसके 20 से 25 लोग आ गए और छोटे भाई दिनेश के साथ मारपीट करने लगे।