फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of cheating crores in the name of cards and committees, police registered a case against the couple

कार्ड और कमेटियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप, पुलिस ने दंपती के खिलाफ किया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating crores in the name of cards and committees, police registered a case against the couple
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर की भगत सिंह कॉलोनी निवासी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कॉलोनी निवासी लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी शीला देवी, सीमा देवी, नीरू, राजकुमार, रंजू बाल और कर्मजीत कौर, शीला, गीता, कुनाल, सरोज बाला, रामेश्वरी, सिल्की कैलाश देवी, भगवतानी देवी, कृष्णा देवी, नीलम, राजरानी, सुरभि, मीनू, जसविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, परमजीत सिंह, परमजीत कौर, जयदीप मान, नीरू भारती, भारती रानी ने आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी ममता रानी और उसका पति राजेश कुमार उर्फ गोल्डी गैर कानूनी तरीके से कमेटियां और कार्ड स्कीम चलाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पति-पत्नी ने साजिश करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी कर ली है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला और आरोप
-ये कमेटियों के मेंबर बनाते थे और दूसरी कमेटी दोनों बिना किसी बोली के कमेटी चलाने के बदले खुद अपने पास रख लेते थे ।
----दो कार्ड चलाये हुऐ थे जिसमें एक कार्ड 1000 रुपये प्रति माह व दूसरा कार्ड 2000 रुपये प्रति माह था।
- नवंबर 2021 में कार्डों की व कमेटियों की जमा की गई राशि वापस दी जानी थी, लेकिन वे हड़प कर गए।
-इसके बाद फरार हो गए और लापता होने का बहाना लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed