{"_id":"67b6189f955defbaa708e283","slug":"accused-of-cheating-by-making-obscene-calls-arrested-from-delhi-sirsa-news-c-128-1-slko1008-133514-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अश्लील कॉल कर ठगी करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अश्लील कॉल कर ठगी करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Wed, 19 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील कॉल कर 94,500 रुपये की ठगी करने मामले में एक आरोपी को नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सज्जन कुमार उर्फ संजू निवासी कुतुबविहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
सिरसा के गोबिंद नगर निवासी घनश्याम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 जनवरी 2024 की रात 10 बजे अज्ञात नंबरों से उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जिसमें एक लड़की दिखाई दे रही थी और कहने लगी की वह उससे बात करना चाहती है, फिर पीड़ित ने फोन काट दिया। उसके बाद 2 फरवरी की दोपहर अज्ञात नंबरों से फिर कॉल आई और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस में एसीपी रोहिणी साइबर क्राइम बताया। संबंधित व्यक्ति कहने लगा कि एक लड़की ने आपके खिलाफ यौन शोषण के प्रयास का आपत्तिजनक वीडियो पेश कर शिकायत दर्ज करवाई है। आपको दिल्ली आना होगा नहीं तो खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।
बदनामी के डर से दो बार उसके खाते में 94,500 रुपये की राशि भेज दी। रुपये डालने के बाद जब उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो नंबर बंद आया। उसके बाद पता चला की साइबर अपराधियों द्वारा ब्लैकमेल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सज्जन कुमार उर्फ संजू को नई दिल्ली द्वारका क्षेत्र से काबू कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।