फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused Mahesh Bansal gets bail in fake firms case

Sirsa News: फर्जी फर्मों के मामले में आरोपी महेश बंसल को मिली जमानत

Thu, 08 Feb 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused Mahesh Bansal gets bail in fake firms case
सिरसा। फर्जी फर्मों के मामले में आरोपी सरगना महेश बंसल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को नियमित जमानत दे दी। इसके अलावा हाईकोर्ट ने आरोपी अमित बंसल को भी फर्जी फर्म से जुड़े पांच मामलों में जमानत दी है। आरोपियों पर सिरसा के विभिन्न थानों में करीब 21 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें से आरोपी अमित बंसल को 9 केसों में नियमित जमानत मिल चुकी है। वीरवार को जस्टिस पंकज जैन ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। आरोपी ईटीओ अशोक सुखिजा और आरोपी आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के तत्कालीन डीईटीसी गोपीचंद चौधरी को भी हाईकोर्ट फर्जी फर्मों केसों में नियमित जमानत दे चुका है। आरोपी सरगना महेश बंसल को एसआईटी ने 16 मार्च 2023 में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि आईजी स्पेशल स्टाफ ने अप्रैल 2018 को भावदीन टोल नाका के पास एक कार से एक करोड़ 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की थी। कार में कथित कॉटन कारोबारी महेश बंसल सवार था। महेश बंसल की ओर से बरामद नगदी को अपनी फर्मों की दर्शाया गया, लेकिन तत्कालीन आईजी हिसार संजय सिंह ने पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए। आईजी स्पेशल स्टाफ ने जब मामले की परतें उधेड़नी शुरू की तो महेश बंसल की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन आईजी हिसार संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया था कि एक करोड़ से अधिक की नकदी बरामदगी के बाद मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने अपने स्तर पर तथ्य जुटाए, जिसमें यह बात सामने आई कि महेश बंसल ने अनेक फर्जी फर्में बनाई हुई है और इन फर्मों के माध्यम से वह टैक्स चोरी का धंधा करता है। उसके द्वारा सरकार को भी करोड़ों रुपये टैक्स की चपत लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed