{"_id":"67e377301929ed34760374dc","slug":"accident-in-sirsa-three-gujrat-policemen-died-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माला फोरलेन पर हादसा: सिरसा में गुजरात पुलिस की गाड़ी खड़े वाहन से टकराई; 3 पुलिसकर्मियों की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माला फोरलेन पर हादसा: सिरसा में गुजरात पुलिस की गाड़ी खड़े वाहन से टकराई; 3 पुलिसकर्मियों की मौत; एक घायल
Wed, 26 Mar 2025 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:10 AM IST
सार
हादसा बुधवार तड़के भारत माला फोरलेन पर हुआ। गुजरात पुलिस की गाड़ी सड़क पर खड़े वाहन से टकराई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में गुजरात पुलिस के दो कर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गुजरात पुलिस का वाहन एक खड़े कैंटर ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
डबवाली के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात पुलिस के वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल, एक होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुजरात पुलिस का एक प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायलों को एम्स बठिंडा किया गया रेफर
डबवाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सक्ता खेड़ा में भारत माला रोड पर हुई। हादसे में घायल प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टर को डबवाली के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस का दल पंजाब की ओर जा रहा था
डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस का यह दल एक मामले के सिलसिले में पंजाब की ओर जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर का था, जबकि कैंटर ट्रक पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर का था।
हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के ठीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।