फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay spoke-like DC, so CM

अभ्ाय बोले-जैसा डीसी, वैसा सीएम

Sat, 19 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Abhay spoke-like DC, so CM

गीता जयंती पर दिए गए निमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला अपना नाम विशिष्ट अतिथि और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा का नाम मुख्य अतिथि के रूप में अंकित देख भड़क गए।

विज्ञापन


सिरसा जिला प्रशासन की तरफ से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में 19 से 21 दिसंबर तक यह समारोह आयोजित होगा। प्रोटोकॉल का ध्यान न रखने से गुस्साए चौटाला ने निमंत्रण पत्र लेकर आए लोक संपर्क अधिकारी से यहां तक कह दिया, डिप्टी कमिश्नर को प्रोटोकॉल का पता नहीं, ये कैसा डिप्टी कमिश्नर है। जैसा डीसी, वैसा ही सीएम।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर ढाई बजे डिप्टी कमिश्नर निखिल गजराज ने नेता प्रतिपक्ष को गीता जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने लोक संपर्क अधिकारी दलीप माचरा को चौटाला हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलीप माचरा निमंत्रण पत्र लेकर चौटाला हाउस पहुंचे तो नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पार्टी नेताओं के साथ गार्डन में बातचीत में व्यस्त थे। लोक संपर्क अधिकारी दलीप माचरा ने उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।

अभय चौटाला ने निमंत्रण पत्र का लिफाफा खोला और उसे देखकर बोले, डिप्टी कमिश्नर को प्रोटोकॉल का पता नहीं क्या? कैसा डिप्टी कमिश्नर है ये।

अभय चौटाला ने अपने सहायक से कहा कि तुरंत सरकार को मेरी तरफ से पत्र लिखो और उन्हें बताओ कि प्रोटोकॉल क्या होता है। जैसा डीसी, वैसा ही सीएम। दोनों एक जैसे इकट्ठे हो गए। खूब लताड़ पड़ने के बाद जिला लोक संपर्क अधिकारी सहम गए और चुपचाप वहां से चले आए।


नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि बिना किसी की अनुमति लिए जगदीश चोपड़ा ने कार्ड पर उनका नाम अंकित करवा दिया।

सच्चाई यह है कि सरकार की तरफ से न उनसे और न ही इनेलो विधायकों से इस समारोह के संबंध में बातचीत की गई। उन्होंने कहा,  जहां सम्मान के साथ नहीं बुलाया जाता, इनेलो नेता और कार्यकर्ता वहां नहीं जाते। ये सरकारी समारोह है और इसमें प्रोटोकॉल पर ध्यान देना चाहिए। ये समारोह जगदीश चोपड़ा का निजी समारोह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed