फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A youth selling SIM cards on fake documents was caught by the police

Sirsa News: जाली दस्तावेज पर सिम बेचने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
A youth selling SIM cards on fake documents was caught by the police
डबवाली। सीआईए स्टाफ ने सोमवार को शुभम सुंदर नगर डबवाली को अवैध रूप से जाली दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड खरीदकर बेचने और कंपनियों व जनता को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 494 अवैध सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एएसआई पालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलीकां रोड पर बंद स्टेडियम के पास दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखकर शुभम घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान शुभम के पास से कुल 494 अवैध सिम कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

इनमें 275 बीएसएनएल और 219 जियो कंपनी के थे। वहीं, चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, शुभम इन सिम कार्डों को बिना किसी वैध आईडी प्रूफ के सिरसा के अपने दोस्त अंकुश और दिल्ली के सोनू भैया से खरीदता था। वह इन सिम का उपयोग ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जनरेट करके अन्य लोगों को व्हाट्सएप और विभिन्न एप्स चलाने के लिए देता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस ने बताया कि शुभम बरामद किए गए सिम और मोबाइलों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या मालिकाना सबूत पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed