फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A youth arrested with a consignment of heroin, the network is linked to Pakistan

Sirsa News: हेरोइन की खेप के साथ युवक गिरफ्तार, पाक से जुड़ा है नेटवर्क

Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with a consignment of heroin, the network is linked to Pakistan
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 450.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब के मानसा बस स्टैंड के पास किराये के मकान में रहने वाली नीलम उर्फ नीलू के कहने पर लाया था। नीलम पहले सिरसा में ही रहती थी। उसने बताया कि पंजाब से सरदूलगढ़ निवासी एक अज्ञात व्यक्ति से हेरोइन प्राप्त किया था।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने बताया कि वह और उसकी पत्नी करीब दो साल पहले बठिंडा जेल में थे, जहां उसकी मुलाकात नीलम उर्फ नीलू से हुई थी। नीलम ने उसे पैसे की जरूरत के चलते सिरसा में हेरोइन की डिलीवरी देने का प्रस्ताव दिया, जिसके बदले उसे पैसे मिलने थे। आरोपी ने बताया कि सिरसा पहुंचकर ही डिलीवरी का स्थान बताया जाना था। नीलम के कहने पर वह हेरोइन की डिलीवरी देने सिरसा आ रहा था। बता दें कि सिरसा जिला पंजाब सीमा से सटा है। इसलिए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की सप्लाई पंजाब से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए पुलिस की सूझबूझ से पकड़ी गई हेरोइन
रविवार शाम को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस नेजाडेला गांव के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पनिहारी गांव के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान सरदूलगढ़ से एक पंजाब रोडवेज की बस पनिहारी बस स्टैंड पर रुकी। इस दौरान एक युवक नीचे उतरा और साइड में जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया। युवक के पास काले रंग का बैग था, जिसमें 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पाकिस्तान से जुड़े तार
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने कबूला है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से अमृतसर भेजी गई थी। इसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।


आरोपी गुरप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी नीलम को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस शख्स ने गुरप्रीत को हेरोइन दी उसकी पहचान भी जल्द कर ली जाएगी। - एएसआई अजीत कुमार,जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed