फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man roaming around with a stolen bike and a fake number plate was caught

Sirsa News: चोरी की बाइक पर फर्जी नबंर प्लेट लगा घूम रहा युवक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A young man roaming around with a stolen bike and a fake number plate was caught
सिरसा। खैरपुर चौकी पुलिस ने चोरी हुई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक योगेश निवासी गांव सयातु, तहसील तारानगर, जिला चुरु (राजस्थान), हाल निवासी ओटू का रहने वाला है। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशों पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 8 जुलाई को डायल 112 पर तैनात ईएचसी दर्शन सिंह, ईएचसी विजेंद्र कुमार और एसपीओ जय सिंह गांव भंभूर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर आया तो उसके कागजात नहीं थे। उसने अपना नाम संदीप बताया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह नंबर प्लेट किसी अन्य व्यक्ति संदीप धवन के नाम पर पंजीकृत मोटरसाइकिल का है। जबकि आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक का इंजन और चेसिस नंबर मेल नहीं खा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने जांच कर एक बार उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में 1 अगस्त 2025 को हिसार रोड एचपी पेट्रोल पंप के पास वहीं युवक दोबारा बाइक के साथ पकड़ा गया। बाइक की जांच की तो उसके इंजन और चेसिस नंबर अलग-अलग थे। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम योगेश है। उसने फर्जी नंबर प्लेट एक कबाड़ी से ली थी और चोरी की बाइक को जानबूझकर प्रयोग में ला रहा था। पुलिस ने बाइक व फर्जी नंबर प्लेट को जब्त कर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed