{"_id":"683de7a5f1190d95320c32f0","slug":"a-helpless-animal-came-in-front-of-the-bike-the-driver-died-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138829-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक के आगे आया बेसहारा पशु, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक के आगे आया बेसहारा पशु, चालक की मौत
विज्ञापन
सिरसा। ओढां के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार गांव चोरमार निवासी सुनील (27) पुत्र चरणा सिंह मजदूरी करता था। रविवार रात को वह गांव बाजेकां से बाइक पर सवार होकर चोरमार आ रहा था।
ओढां के पास अचानक बाइक के आगे बेसहारा पशु आ गया। इससे बाइक पलट गई और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था, लेकिन बेसहारा पशु के साथ बाइक की टक्कर होने के बाद सिर से हेलमेट निकल गया था। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सुनील शादीशुदा था, उसके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।