फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A girl was cheated by luring her to earn money on Telegram

Sirsa News: टेलीग्राम पर पैसा कमाने का लालच दे युवती से की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A girl was cheated by luring her to earn money on Telegram
डबवाली। साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस प्रशासन की जागरूक करने के बाद भी युवा साइबर ठगी का शिकार बन रहे है। ऐसा ही एक मामला डबवाली का सामने आया है। इसमें आयुषी नामक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई और 75 हजार रुपये गंवा दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में प्रार्ची गुप्ता पुत्री विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि वह एकता नगरी वार्ड 9 मण्डी डबवाली की रहने वाली है और पढ़ाई करती है। उसकी बडी बहन आयुषी गुप्ता ने एक टेलीग्राम ग्रुप बना रखा है। इसमें वह जुड़ी हुई है। ग्रुप के एडमिन ने आयुषी को टास्क पूरा करने के बदले में ज्यादा रुपये कमाने का लालच दिया। इसके बाद आयुषी उसके बहकावे में आकर टास्क पूरा करने में लग गई।
विज्ञापन


शुरुआत में आयुषी को कुछ पैसा प्राप्त हुआ। इसके बाद ग्रुप में आयुषी को ओर ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया गया और पैसे ट्रांसफर करने को कहे। इसके बाद आयुषी ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन की और 75 हजार रुपये टास्क के लिए उनके खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद जब ग्रुप में आयुषी को और ज्यादा रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुषी ने सारी बात उसे बताई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई। थाना शहर डबवाली ने साइबर ठगी को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed