{"_id":"656b58f3a10cf977ae038d0d","slug":"a-giant-trolley-with-416-tires-passed-smoothly-through-dabwali-city-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10960-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली शहर से आराम से गुजर गया 416 टायरों वाला विशालकाय ट्राला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली शहर से आराम से गुजर गया 416 टायरों वाला विशालकाय ट्राला
विज्ञापन
डबवाली शहर से रिएक्टर लेकर गुजरता 416 टायरों वाला विशालकाय ट्राला।
डबवाली। शहर के ऐतिहासिक सिल्वर जुबली चौक से शुक्रवार रात जेसीबी की सहायता से डिवाइडर उखाड़े गए और शनिवार सुबह ही 416 टायरों वाले विशालकाय ट्राले को डबवाली शहर से बड़े आराम से गुजारा गया। इससे पहले सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई और सिरसा रोड पर लगे साइन बोर्ड को हटवा दिया गया। शुक्रवार देर रात ही शहर से करीब आठ किमी दूर सर्विस लेन पर खड़े विशालकाय ट्राले को धीरे-धीरे चलाया गया क्योंकि इसे गलत दिशा से लाया जा रहा था। इसके आगे भी एक गाड़ी चलती रही जबकि फ्लोरोसेंट ऑरेंज कलर की जैकेट पहनकर पैदल चल रहे मजदूरों ने हाथों में झंडियां पकड़े रखीं। उत्तर भारत में सबसे बड़े रिएक्टर को लेकर 416 टायर वाला यह ट्राला बठिंडा पंजाब की रामा रिफाइनरी में भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पहले इसे रविवार सुबह लाया जाना था लेकिन बठिंडा प्रशासन ने इसे शनिवार को ही गुजारने की गुजारिश की। हरियाणा-पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों सहित एनएचएआई और विद्युत कर्मियों के सहयोग से उक्त विशालकाय ट्राला डबवाली के ऐतिहासिक सिल्वर जुबली चौक से बठिंडा रोड पर चढ़ाया गया। इसे खींचने के लिए दो ट्रक आगे से और धकेलने के लिए एक ट्रक पीछे से लगाया गया था।
पैदल चाल से भी कम गति से चलने वाले इस विशालकाय ट्राले को डबवाली शहर से गुजरने में करीब एक घंटे का समय लगा। रेलगाड़ी की तरह लंबा और टायरों की अधिक चौड़ाई वाला यह ट्राला अब पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली में खड़ा किया गया है और आगामी सप्ताह में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
डबवाली शहर की बिजली आपूर्ति प्रात: छह बजे से सुबह 10 बजे तक बाधित रही। 132 केवी सब स्टेशन, चौधरी पेट्रोल पंप और बठिंडा गोल चौक से 11 केवी की तार हटाई गई। इससे पहले गांव डबवाली में भी एक स्थान पर उक्त ट्राले को गुजारने के लिए ऐसा किया गया था। इसके बाद सभी स्थानों पर तार जुड़वाकर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
- महेश शर्मा, जेई, बिजली निगम, डबवाली।