फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A drunk youth created a ruckus in a government hospital

Sirsa News: नशे में धुत युवक ने सरकारी अस्पताल में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
A drunk youth created a ruckus in a government hospital
अस्पताल में टूटा पड़ा गेट का शीशा व अन्य सामान।
सिरसा। रानियां के सरकारी अस्पताल में नशे धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने अस्पताल के दरवाजों के शीशे तोड़ डाले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, रानियां वार्ड 15 निवासी कमलजीत ने बुधवार को नशा करके अपने घर पर झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई। पिता उसे उपचार के लिए रानियां सीएचसी में ले आए। यहां आते ही कमलजीत ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने दरवाजे का शीशा व अन्य सामान तोड़ डाला।
विज्ञापन

ड्यूटी डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमलजीत को काबू कर लिया। घायल हालत में होने के कारण डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सिरसा रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सिरसा नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी कमलजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती तौर पर पता चला है कि नशे में होने के कारण आरोपी ने सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed