फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A day before the arrival of the Chief Minister, two tenders were floated for cleaning the city.

Sirsa News: मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले शहर की सफाई को लेकर लगाए दो टेंडर

Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
A day before the arrival of the Chief Minister, two tenders were floated for cleaning the city.
सिरसा। शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसको देखते हुए जहां पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में लगा है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी शहर में व्यवस्था बनाने में जुट हैं। पिछले बार जन संवाद कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य विभाग के एसई ने फटकार लगाई गई थी। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक 24 घंटे पहले ही दो बड़े टेंडर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगाए दिए हैं। दूसरी ओर अतिरिक्त उपायुक्त ने एक हजार से ज्यादा सड़कों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री सत्संग के बाद सीधे थेहड़ विस्थापित परिवारों से मिलने के लिए हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में पहुंचेंगे। यहां पर थेहड़ से विस्थापितों को 100 -100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। इससे अतिरिक्त ऑटो मार्केट में बनने वाली सड़क का दो करोड़ 35 लाख का टेंडर सोमवार को खोल दिया जाएगा। एडिशनल अनाजमंडी, लक्कड़ मंडी और सब्जी मंडी में लाइटिंग, सर्विस लेन व कंट्रोल रूम के लिए एक करोड़ सात लाख का टेंडर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन



यह रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सबसे पहले सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी आश्रम के सत्संग में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री थेहड़ विस्थापितों से मिलने के लिए हाउसिंग बोर्ड पहुंचेंगे। इसके बाद ऑटो मार्केट के कार्यक्रम आएंगे। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज की भूमि देखेंगे और अनाजमंडी में किसानों से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फसली सीजन के चलते सुरक्षा के लिए सिरसा मंडी में तैनात किए 12 जवान
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंडी में किसानों और आढ़तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने 12 जवानों को तैनात किया है, ताकि मंडी में चोरी व लूट जैसी कोई भी घटना न हो। इस मामले में आढ़ती एसोसिएशन प्रधान प्रधान मनोहर मेहता ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग उठाई थी। गत दिवस एसपी विक्रांत भूषण सिरसा मंडी का निरीक्षण करने आए थे।

मंडी में सीवरेज लाइन डलवाने के रखी जाएगी मांग

मंडी एसोसिएशन प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि मंडी में लंबे समय से सीवरेज की समस्या का हल नहीं हो पाया है। वह मुख्यमंत्री के समक्ष मंडी में सीवरेज लाइन डलवाने और पूरी मंडी को मार्केट कमेटी की अधीन करने की मांग रखेंगे। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कभी हुडा के पास तो कभी जन स्वास्थ्य विभाग के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है।

सड़क पर पुराना मेटिरियल लगाकर की जा रही खानापूर्ति
इस भागमभाग में ठेकेदार उप निदेशक कृषि विभाग अधिकारी के कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पुराना मेटिरियल लगाकर खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके साथ ही रेलवे रोड, जाट धर्मशाला आदि क्षेत्र में जहां पूर्व में मुख्यमंत्री के आने पर सड़कों के गड्ढे भरने की खानापूर्ति की गई थी, सभी सड़क फिर से टूट गई हैं।




हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में चला सफाई अभियान
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में लंबे समय से लोगों को सीवरेज, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होने को लेकर यहां पर एक दिन पहले सफाई अभियान चलाया गया। सीवरेज और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed