{"_id":"68b4815dbdca1d2ff0053f06","slug":"a-bicycle-rally-was-organised-to-spread-the-message-of-healthy-living-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143465-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय में साइकिल रैली के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य। कॉलेज
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन की गतिविधि में पैन इंडिया सिटिजन ऑन साइकिल्स के दौरान साइकिल रैली निकाली गई। महाविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. मोनिका गिल ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय ने देशभर में चल रही संडे ऑन साइकिल्स पहल में सक्रिय भागीदारी की।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार और छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं खेल विभाग के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने साइकिल रैली का शुभारंभ कॉलेज से करते हुए शहरवासियों को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली का संदेश दिया।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को हर रविवार साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है ताकि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिल सके। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सज्जन सेलवाल ने कहा कि साइकिलिंग केवल खेल नहीं बल्कि एक स्वस्थ और पर्यावरण-मित्र जीवनशैली है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पहल को केवल एक दिन तक सीमित न रखें बल्कि इसे नियमित आदत बनाएं।
विज्ञापन
इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को अनुशासन, ऊर्जा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सतपाल बैनीवाल एवं प्रो. किरण बाला के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर हिंदी विभाग के प्रो. कपिल सैनी, प्रो. निर्मला, प्रो. महोईना, प्रो. किरण बाला व अन्य मौजूद रहे।