{"_id":"59ece9554f1c1b70548b8b3a","slug":"91508698453-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-बाइक भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-बाइक भिड़ंत में तीन घायल
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी-बाइक की टक्कर में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
गांव चौटाला-संगरिया बाईपास पर बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के साथ बाइक पर बैठी उसकी पत्नी और बेटी के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। जिन्हे उपचार के लिए हनुमानगढ़ ले जाया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव चौटाला निवासी बच्चन सिंह अपनी पत्नी कोयल व बेटी ममता के साथ रोजाना की तरह दिहाड़ी-मजदूरी करने के लिए बाइक पर सवार होकर संगरिया जा रहा थे। रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे गांव के बाहर चौटाला-संगरिया बाईपास पर चढ़ते हुए रतनपुरा की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बच्चन सिंह, उसकी पत्नी और बेटी को सिर, हाथ व पैर में गहरी चोटें आई। गांववासियों की मदद से घायलों को हनुमानगढ़ ले गए। बोलेरो जीप गांव चौटाला निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है। जो हादसे के बाद बोलेरो को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
----------------------------------
मसीतां माइनर से महिला का शव बरामद
डबवाली। गांव मसीतां के समीप बहने वाले मसीतां माइनर से रविवार सुबह महिला का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिटी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास जारी कर दिए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन शव काफी क्षत-विक्षत हालत में होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि शव करीब 40-45 वर्षीय महिला का है। उससे पास से एक बैग भी मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।