फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हरियाणा में भी मंदसौर जैसे हालात:अशोक तंवर

हरियाणा में भी मंदसौर जैसे हालात:अशोक तंवर

Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में भी मंदसौर जैसे हालात:अशोक तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलीबारी और किसानों द्वारा आत्महत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंदसौर जैसे हालात हरियाणा में भी पैदा हो रहे हैं। यहां भी किसान भारी विपदा की स्थिति से गुजर रहे हैं। किसानों को उनकी मांगें पूरी करने की बजाए उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं, जिससे पूरे देश के किसानों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है।
डॉ. तंवर शनिवार को अपने हुडा स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र बताते हुए किसानों की समस्या को समाप्त करने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को हू-ब-हू लागू करने की बात कही थी, लेकिन अपने वादे से भागते हुए भाजपा अब किसानों पर गोलियां चलवा रही है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री भी गंभीर नहीं हैं और उनका एक ट्वीट तक इस पर जारी नहीं हुआ। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मिलने तक का समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स के फीते काटकर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन अपने कार्यकाल में इस सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे जनहितैषी कहा जाए। नोटबंदी की आड़ में बहुत बड़ा घोटाला करके गरीब लोगों की कमर तोड़ दी गई। इसी प्रकार किसानों के साथ भी न्याय नहीं हुआ। महिला विरुद्ध अपराधों की बाढ़ पूरे देश में आई हुई है। गरीब-दलित पिस रहे हैं। ऐसी सरकार को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जो जनता का विश्वास खो दे।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा में किसान जनांदोलन की राह पर हैं। कांग्रेस किसानों की सभी मांगों का समर्थन करती है और सत्ता में आने पर किसानों की समस्या दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों का कर्ज दूर करने के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की रकम चाहिए, जबकि बड़े अमीरों के सात लाख करोड़ रुपये बैंकों ने बट्टे खाते में डाले हुए हैं। इसी के चलते देश के आम आदमी और किसान की हालत खस्ता है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन केडिया, लादूराम पूनिया, सुरजीत भावदीन, विशाल वर्मा, राम कुमार गुणपाल, अमित सोनी, अनिल शर्मा, मनमोहन मिढ़ा, कपिल सरावगी, रूपिंद्र सिंह भाटिया, गुरविंद्र सिंह जग्गा, राजेश खत्री, बंसीलाल जमाल सहित काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हरियाणा में भी मंदसौर जैसे हालात : अशोक तंवर
नोटबंदी की आड़ में हुआ बहुत बड़ा घोटाला
----------
01:सिरसा में शनिवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर।
02:सिरसा में शनिवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed