फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 animals died due to lumpy in the district

जिले में लंपी से 9 पशुओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
9 animals died due to lumpy in the district
शहर में घूमती लंपी से संक्रमित गाय । संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में शनिवार को भी नौ पशुओं की लंपी के कारण मौत हुई है। अब तक 9290 पशु लंपी से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 7444 पशु स्वास्थ्य हो चुकी हैं। जिले में अब 1846 पशु लंपी से संक्रमित है। जिनका स्वास्थ्य अभी पहले से स्वस्थ बताया जा रहा है।
जिले में लंपी पॉक्स के मामलों में कमी आ रही है। ऐसे में पशु पालकों को भी अब राहत की सांस मिल रही है। पशुपालन विभाग ने अब तक एक लाख 91 हजार पशुओं को वैक्सीन लगाई है। वहीं शहर में नगर परिषद और पशुपालन विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत 567 बेसहारा पशुओं को वैक्सीन लगाई गई है। बेसहारा पशुओं को वैक्सीन लगाने के बाद पशुओं के शरीर व सींगों पर लाल रंग भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 709 पशुओं की लंपी पॉक्स के कारण मौत हो चुकी है। जिसके चलते पशुपालकों को भी इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इनमें सबसे अधिक पशुओं की मौत कालांवाली, डबवाली और चोपटा क्षेत्र में हुई है। बीते माह पशुओं की मौत का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ा था। एक दिन में करीब 45 पशुओं की मौत तक का आंकड़ा पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में अब तक कुल 709 पशुओं की लंपी संक्रमण के कारण मौत हो गई है। अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। जिले में अब तक एक लाख 91700 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बेसहारा पशुओं को भी वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
- डॉ. विद्या सागर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed