{"_id":"5a1db6244f1c1bf4688be2e2","slug":"81511896612-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते नहीं मिला उपभोक्ताओं को राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते नहीं मिला उपभोक्ताओं को राशन
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस मशीनों में तकनीकी खराबी, नहीं मिल रहा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए नई तकनीक पोस मशीन से राशन वितरण किए जाने की व्यवस्था में तकनीकी खामियों के चलते राशन डिपो होल्डरों व उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि मशीन में कभी नेटवर्क नहीं रहता, कभी अन्य प्रकार की तकनीकी खराबी हो जाती है। इससे एक उपभोक्ता को राशन लेने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार कोे गांव कालांवाली के उपभोक्ताआें ने डिपो होल्डर के समक्ष संबंधित विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। जबकि डीलराें ने संबंधित कंपनी के खिलाफनाराजगी व्यक्त की है।
उपभोक्ता वीर सिंह, परिमंद्र सिंह, देव सिंह, रूलदू सिंह, जंटा सिंह, बलकरण सिंह, बग्गड़ सिंह, प्रदीप सिंह ने बताया कि वे रोजाना अपना काम छोड़कर राशन लेने के लिए आते है। लेकिन उन्हें मशीन के जरिये राशन लेने में बहुत परेशनियां झेलनी पड़ रही है। पहले आते ही राशन मिल जाता था। अब विभिन्न प्रक्रियाओं के चलते राशन लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मशीन में कभी नेटवर्क नहीं रहता, मशीन कभी अंगूठे के नशीन नहीं उठाती, कभी मशीन राशन कार्ड को रिजक्ट बता देती है और कभी अन्य प्रकार की तकनीकी खराबी हो जाती है। इसके चलते एक उपभोक्ता को राशन लेने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं डिपो होल्डर गुरतेज सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से पोस मशीनों में ट्रायल के तौर पर आरडी नामक कोई सिस्टम ऐड करने के कारण पिछले पांच दिनों से मशीन से राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। आरडी सिस्टम के चलते मशीनें दोपहर तक नहीं खुलती। जबकि राशन लेने वाले उपभोक्ताओं की सुबह की लाइनें लग जाती है। उन्हाेंने बताया कि कंपनी नियंत्रकों को रोजाना दर्जनाें बार फोन करने के बाद ही दोपहर 12 बजे तक मशीने खुलती है। जिससे उनको उपभोक्तओं से काफी उलाहने भी मिल रहे है। वे इस बारे में विभाग व कंपनी नियंत्रकों को कई बार लिखित व मौखिक रूप में अवगत करवा चुके है। लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा।