फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   80 thousand rupees withdrawn from woman's bank account, case registered

महिला के बैंक खाते से निकाले 80 हजार रुपये, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees withdrawn from woman's bank account, case registered
सिरसा। बैंक से करीब एक लाख का पर्सनल लोन वाली महिला के खाते से करीब 80 हजार रुपये निकल गए। जबकि पीड़ित महिला को इस बारे में पता ही नहीं चला। महिला जब बैंक गई तो अपने खाते की जानकारी ली तो उसमें मात्र 268 रुपये ही शेष बचे थे। महिला ने पुलिस को धोखाधड़ी कर बैंक से पैसे निकालने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

सिरसा सदर थाने में पुलिस को दी शिकायत में सरोज निवासी गांव सिकंदर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करती है। 24 जनवरी को जीवन बैंक से एक लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। उसी दिन बैंक से अपना एटीएम बनवाया तथा 25 जनवरी को खाते से करीब 20 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद 26 जनवरी को जब वह घर का सामान लेने के लिए बाजार आई तथा एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस पर उसने 27 जनवरी को गांव कोटली स्थित जीवन बैंक की शाखा में इस बारे में जानकारी मांगी तो कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते में 268 रुपये हैं। बैंक कर्मचारी ने सरोज को कहा कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे। महिला की सरोज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed