फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रोचक गतिविधियों के साथ मतदान के लिए करें प्रेरित : राजीव रंजन

रोचक गतिविधियों के साथ मतदान के लिए करें प्रेरित : राजीव रंजन

Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोचक गतिविधियों के साथ मतदान के लिए करें प्रेरित : राजीव रंजन
सिरसा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों, इसके लिए जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाई जाए। मतदान स्लोगन के साथ ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे लोग रोमांचित भी हो। उन्हें मतदान के महत्व के बारे में भी संदेश मिले। वे मंगलवार शाम वीडियो कांफ्रेंस से जिले में चुनाव संबंधी कार्यों व स्वीप गतिविधियों की समीक्षा कर कर रहे थे। इस दौरान लघु सचिवालय स्थित एनआईसी कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में उपायुक्त प्रभजोत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम डबवाली ओमप्रकाश, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, राजस्व अधिकारी राजेंद्र जांगड़ा व चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को होने वाले मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत गतिविधियां तेज की जाएं। जिले में लगने वाले सभी टोल प्लाजा पर मतदान के दिन को डिस्पले करवाएं। ताकि अधिक लोगों को मतदान के दिन की जानकारी हो सके। इसके अलावा अनाज मंडियों में भी जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी हो सकते हैं चूंकि अब मंडियों में किसान, मजदूर व अन्य लोग आ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन जिला ने सेल्फी प्वाइंट नहीं बनाए हैं, वो भी बनवा लें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां मुक्कमल कर लें, ऐसा ना हो कि बाद में किसी प्रकार की कोई शिकायत ना रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। कॉलेजों, यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप के तहत जिला में 70 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में इसी संदर्भ में एक ऑटो रिक्शा की रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने कांफ्रेंस में उपस्थित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वीप गतिविधियों में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों को 12 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed