फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   7,32,125 voters to vote for heads of 339 panchayats on November 12 at 925 booths

339 पंचायतों के मुखियाओं के लिए 7,32,125 मतदाता 925 बूथों पर 12 नवंबर को करेंगे वोटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
7,32,125 voters to vote for heads of 339 panchayats on November 12 at 925 booths
गांव जमाल की चौपाल पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेढ़ वर्षों से खाली पड़े ग्राम पंचायत के मुखियाओं के पदों पर चुनाव का बिगुल बज गया है। 12 नवंबर को जिले में पंचायतों के चुनावों में वोटिंग होगी। जिले की 339 पंचायतों के सरपंचों के लिए सात लाख 32 हजार 125 मतदाता मतदान करेंगे। जिसके बाद 14 नवंबर को गांव के मुखिया और पंचों की पांच वर्ष की प्रधानी तय होगी। जिले में दूसरे चरण में चुनाव की घोषणा होते ही गांवों में हलचल होना शुरू हो चुकी है। जिले में इस वर्ष 108 पंचायतों को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेश में तीन चरणों में पंचायती चुनावों का आयोजन किया जाएगा। सिरसा जिले की 339 पंचायतों का चुनाव दूसरे चरण में होगा। जिसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। चुनावों के लिए प्रशासन की ओर से 925 बूथ बनाए जाएंगे। यहां पर मतदाता पहुंचकर सरपंच और पंच के लिए अपना मतदान कर सकेंगे। जिले में सात लाख 32 हजार 125 मतदाता चुनावों में भाग लेंगे। जिनमें तीन लाख 89 हजार 133 पुरुष और तीन लाख 42 हजार 984 महिलाएं व आठ ट्रांसजेंडर भाग लेंगे। वहीं गांव में सर्व सम्मति से सरपंच व पंच चुने जाने पर सरकार की ओर से उस ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये की राशि दिए जाने का भी ऐलान किया गया है। हालांकि जिले में अभी एक ही ग्राम पंचायत की ओर से सर्व सम्मति से सरपंच को चुनावों से पहले ही चुना गया है। जबकि अन्य कई पंचायतों की ओर से भी सर्वसम्मति से सरपंच व पंच नियुक्त किए जाने को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

182 अतिसंवेदनशील और 177 संवेदनशील बूथ हैं
पंचायत चुनावों के लिए प्रशासन की ओर से गांवों के अनुसार 925 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 177 बूथ संवेदनशील और 182 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में डाले गए हैं। इन बूथों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक, मतदाता, बूथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील
सिरसा, 125865, 162, 7, 5
बडागुढ़ा, 88540, 120, 39, 46
डबवाली, 126084, 146, 10, 6
ऐलनाबाद, 91273, 114, 33, 28
नाथूसरी चोपटा , 119240, 145, 29, 47
ओढां, 78973, 99, 5, 3
रानियां, 102150, 139, 54, 47
गांवों में रुके थे विकास कार्य, अब मिल पाएगा गांवों को मुखिया
डेढ़ वर्ष पहले ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खतम होने के बाद गांव का कोई भी मुखिया नहीं था। जिसके कारण गांवों में विकास कार्य भी लंबे समय से अटके हुए थे। इस वर्ष बारिश अधिक होने के कारण गांवों में भी पानी जमा हो गया था। जिसकी निकासी करवाने के लिए ग्रामीणों को खुद के स्तर पर ही इंतजाम करने पड़े थे। ऐसे में अब गांवों में चुनाव होने के बाद गांव को मुखिया मिल पाएगा और गांव वासियों की समस्याओं का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed