फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हम अपने मन की बात नहीं करेंगे, बल्कि जनता के मन की बात सुनेंगे : राहुल

हम अपने मन की बात नहीं करेंगे, बल्कि जनता के मन की बात सुनेंगे : राहुल

Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हम अपने मन की बात नहीं करेंगे, बल्कि जनता के मन की बात सुनेंगे : राहुल
सिरसा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थन में सिरसा में दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राफेल के मामले पर पीएम को टारगेट करने के लिए सिरसा को एयरफोर्स स्टेशन से जोड़ते हुए कहा कि सिरसा के लोग तीनों सेनाओं में हैं। पीएम ने अनिल अंबानी को राफेल का कांट्रेक्ट दे दिया। अनिल अंबानी के पास कोई जहाज बनाने का अनुभव नहीं है। जनता को राफेल का सच समझा दीजिये। जनता हमारी मालिक है, हमें जो आदेश देगी, हम उस आदेश को मानेंगे। हम अपने मन की बात नहीं करेंगे, बल्कि जनता के मन की बात सुनेंगे। कभी पीएम ने किसानों से पूछा कि आपके मन में क्या है। हमारी सरकार ने, हमने पहले भी किसानों से कर्जे माफी के जो वायदे किए, उन्हें पूरा किया है, चाहे वो राजस्थान हो या फिर छत्तीसगढ़, पंजाब हो या मध्यप्रदेश सरकार बनते ही हमने 10 दिन के अंदर किसानों के कर्जे माफ किए हैं। सिरसा का कोई किसान 20 हजार का कर्ज लेता है तो उसे अंदर कर दिया जाता है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सिरसा, हरियाणा ही नहीं पूरे देश के किसानों के कर्ज माफ होंगे।
विज्ञापन


सरकार सद्भाव एवं भाईचारे को नहीं मानती : गुलाम नबी आजाद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पीएम नरेंद्र मोदी को महिला विरोधी, युवा विरोधी और भाईचारा विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार सद्भाव एवं भाईचारे को नहीं मानती है। भाजपा धर्म एवं जात - पात की सियासत करती है। कांग्रेस ही एक ऐसी सरकार है जो इस देश का भला कर सकती है। पहले भी कांग्रेस ने इस इलाके में बिजली पहुंचाई, नहरों के जाल बिछाए।
विज्ञापन


पीएम अब विकास की बात करने की बजाय मुद्दे विहीन बात कर रहे : अशोक तंवर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कहते हैं कि कांग्रेसियों ने उसे ये बोला, वो बोला। लेकिन मोदी ने इंदिरा, राजीव तक को नहीं छोड़ा। नरेंद्र मोदी अब विकास की बात करने की बजाय मुद्दे विहीन बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर बैठे सभी कांग्रेसियों से राहुल ने लिया फीडबैक
राहुल ने मंच से जनता को संबोधित करने से पहले के. राजू, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नामधारी हंसपाल, पूर्व सांसद रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह व राम स्वरूप रामां, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, कुलबीर बैनीवाल व जरनैल सिंह, डॉ. केवी सिंह, जयपाल सिंह लाली, रमेश भादू, नवीन केडिया, होशियारी लाल शर्मा, संजय हिटलर, मलकीत सिंह खोसा, देवेंद्र बबली, कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, भूपेश मेहता से बारी बारी से अपने पास बुलाकर उसने फीड बैक लिया। हर नेता को एक से दो मिनट का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed