फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भाखड़ा नहर में गिरी कार, दो बच्चियों को लोगों ने निकाला, चालक की मौत

भाखड़ा नहर में गिरी कार, दो बच्चियों को लोगों ने निकाला, चालक की मौत

Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा नहर में गिरी कार, दो बच्चियों को लोगों ने निकाला, चालक की मौत
- जिले के गांव सूरतिया के नजदीक दोपहर दो बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

- संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिरी कार
अमर उजाला ब्यूरो
रोड़ी। क्षेत्र के गांव सूरतिया के निकट भाखड़ा ब्रांच में सोमवार की सांय करीब 2 बजे रामा मंडी की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर भाखड़ा ब्रांच में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर आकर कार में सवार दो बच्चियों को जिंदा निकाल लिया। जबकि चालक को कार सहित करीब पांच बजे निकाला जा सका। कार चालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में पूछताछ के बाद परिजनों को सूूचित किया। मृतक की पहचान श्याम लाल गर्ग निवासी रामा मंडी पंजाब के रूप में हुई है। बच्चियों की पहचान रीतू व चीना के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार श्यामलाल सुबह अपनी दोनों बच्चियों के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर रामा मंडी से सरदूलगढ़ जा रहा था। जब वह गाड़ी लेकर गांव सूरतिया के निकट पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर भाखड़ा ब्रांच नहर में गिर गई। गाड़ी सवार दोनों बच्चियों ने काफी शोर मचाया। मौके पर खड़े गुरदीप सिंह और बेटे सुमनजीत और नौकर गुरपाल ने गाड़ी को नहर में गिरते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में कूद गए। तीनों ने कुछ देर में दोनों बच्चियों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन गाड़ी चालक को नहीं निकाला जा सका। करीब पांच बजे क्रेन की मदद से गाड़ी निकाली जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लेकर गाड़ी सवार लोगों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। आसपास के लोगों ने दो बच्चियों को सुरक्षित निकाल लिया। लड़कियों को पास ही जमींदारों के घर पर सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed