फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 imitators found on the first day in PG and UG online exam, 126 test

पीजी व यूजी की ऑनलाइन परीक्षा में पहले दिन मिले 6 नकलची, 126 ने दी परीक्षा

Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
6 imitators found on the first day in PG and UG online exam, 126 test
ऑनलाइन परीक्षा देता छात्र। - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर की ऑनलाइन परीक्षाओं का पहला दिन था। पहले दिन ही 6 विद्यार्थियों पर यूएमसी केस बनाए गए। करीब 126 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीएलयू की स्नातक की परीक्षा का पहला दिन था। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक पहली शिफ्ट में पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एक यूएमसी केस बनाया। जिस छात्र पर यूएमसी केस बना, उसने अपना कैमरा ऑफ कर दिया था। दस मिनट बाद भी जब उसने कैमरा नहीं ऑन किया तो उस पर परीक्षा शाखा के आर्ब्जवर ने यूएमसी केस बना दिया। शाम दो से पांच बजे तक सांध्यकालीन पाली में 121 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान कैमरा लॉग आऊट कर दिया। इसके बाद दस मिनट तक उनका इंतजार किया गया। परीक्षा आर्ब्जवर ने दस मिनट के बाद उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजा, लेकिन वे लॉग इन नहीं हुए। तब पांच परीक्षार्थियों पर यूएमसी केस बना दिया गया। परीक्षार्थियों को अपनी आंसर शीट ऑन लाइन ही पीडीएफ फाइल में जमा करवानी है। साथ ही उत्तरपुस्तिका की हार्ड कॉपी अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी को जमा करवानी होगी। बता दें कि स्नातक की छठे सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के चौथे सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं देने के लिए कुल 437 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

कोट
परीक्षा के पहले दिन 6 यूएमसी केस बनाए गए है। करीब 126 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।
-प्रो. सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed