{"_id":"65b002c0b9b42538a902485a","slug":"5806-youth-got-their-votes-cast-in-sirsa-sirsa-news-c-128-1-sir1002-14056-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले मं 5806 युवाओं ने बनवाए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले मं 5806 युवाओं ने बनवाए वोट
Tue, 23 Jan 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के सात विधानसभाओं की मतदाता सूची मंगलवार को जारी की गई। इसके तहत जनवरी के सर्वे के दौरान 18 से 19 आयु वर्ग के 5806 युवा ने अपना मत बनवाया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जनवरी माह में चले अभियान के अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों अनुसार सामान्य मतदाताओं की संख्या 9,90,381 है। जिनमें पुरुष मतदाता 5,24,284 व महिला 4,66,097 मतदाता हैं। उपायुक्त ने आमजन से यह अपील की कि मात्र मतदाता पहचान पत्र पास होना मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण नहीं होता। अत: प्रत्येक व्यक्ति व मतदाता अपने से संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची अपने से संबंधित बूथ के मतदान स्तर अधिकारी के पास जाकर, या जिला चुनाव कार्यालय, सिरसा में या मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीईओहरियाणाडॉटएनआईसीडॉटइन पर अपने विवरण जरूर जांच लें।
उन्होंने कहा कि विवरण दर्ज न होने, विलुप्त हो जाने या अशुद्ध दर्ज होने की अवस्था में समाधान के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, मतदान स्तर अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय, सिरसा में तुरंत संपर्क करके निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करें।