फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   550 employees of NHM go on strike, mixed impact on health services

एनएचएम के 550 कर्मचारी हड़ताल पर, मिला-जुला दिखा स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
550 employees of NHM go on strike, mixed impact on health services
नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए इंतजार करते मरीज । - फोटो : Sirsa
सिरसा। मेवात में एनएचएम के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर जिले के 704 में से करीब 550 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर आंशिक असर पड़ा। वहीं, कर्मचारियों ने शनिवार को भी हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। रोडवेज के चालकों ने एंबुलेंस की स्टेयरिंग संभाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनरतले डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टैक्नीशियन, आशा कोआर्डिनेटर, ड्राइवर, ईएनटी सहित अन्य पोस्टों पर तैनात कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान कंदन गावड़िया ने की। इस दौरान सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, बडागुढ़ा चोपटा और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारी नागरिक अस्पताल में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के द्वारा पत्र जारी कर मेवात के दो कर्मचारी रिहान रजा डीएमइओ और ऋषिराज अकाउंटेंट अफसर की सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी किया है। इसके विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला मुख्यालय सिरसा के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को जब तक निदेशक की ओर से बहाल नहीं किया जाएगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में लगाए गए अतिरिक्त कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में एनएचएम के तहत काफी संख्या में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां पर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया। ऐसे में मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अस्पताल में स्थिति सामान्य देखने को मिली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के पास रोडवेज के चालक होने के चलते मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने में परेशानी भी नहीं उठानी पड़ी ।
आज सभी कर्मचारी देंगे धरना
एनएचएम के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा कि अधिकारियों की ओर से बिना किसी वजह कर्मचारियों को हटा दिया गया है। जिसके विरोध में वह हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले के 704 कर्मचारियों में से 550 कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं।

मौसम खराब होने के चलते कम दिखे मरीज
शुक्रवार को मौसम खराब होने के चलते अन्य दिनों के मुकाबले कम मरीज ही जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचते हुए नजर आए।
इस अवसर पर डॉ. राजप्रीत बराड़ महासचिव एनएचएम कर्मचारी यूनियन सिरसा, अंशु मुंजाल लेखा अधिकारी, सरदार प्रीतम सिंह डीएमईओ, डॉ. जगतदीप, अनिल मलिक जिला आशा समन्वयक, डॉ. अंकुर कटारिया, प्रदीप सिंह, डॉ. कपूर सिंह, पूनम, कविता, कमल किशोर, अमित सुनेजा लेखा अधिकारी, चेतन, एंबुलेंस सर्विस से चेतन, कृष्ण चालक उपस्थित रहे।

नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी ।

नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी ।- फोटो : Sirsa

नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस।

नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed