{"_id":"6424798ad28fc572d707c840","slug":"52-kg-poppy-seeds-being-brought-for-supply-in-dabwali-and-punjab-recovered-three-accused-including-car-rider-woman-arrested-sirsa-news-c-21-1-92800-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली और पंजाब में सप्लाई के लिए लाई जा रही 52 किलो चूरापोस्त बरामद, कार सवार महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली और पंजाब में सप्लाई के लिए लाई जा रही 52 किलो चूरापोस्त बरामद, कार सवार महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने कार सवार एक महिला व दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 52 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी उक्त चूरापोस्त राजस्थान क्षेत्र से लेकर आए थे और इसे डबवाली तथा पंजाब क्षेत्र में सप्लाई करना था।
आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गुरथली जिला बठिंडा, सुनील कुमार निवासी नरसिंह कॉलोनी डूमवाली पंजाब तथा चरणजीत कौर पत्नी भजन सिंह निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव अबूबशहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान राजस्थान की तरफ से स्विफ्ट कार आ रही थी। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस को सामने देखकर कार को वहां से भागने का प्रयास किया। प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि शक के बिनाह पर उक्त कार सवार लोगों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 52 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त चूरापोस्त राजस्थान क्षेत्र से लाई गई थी और इसे डबवाली तथा पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने कार व चुरा पोस्त को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर और रिमांड पर लिया जाएगा।